फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 99 रुपये में दोस्ती कराने वाली कर्नाटक की कंपनी की पार्टी मेें बजरंग दल का हंगामा

Sun, 28 Jan 2024 08:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कंपनी कई बड़े शहरों में इवेंट आयोजित कर चुकी है और इस बार इंदौर मेें एक पार्टी आयोजित की। बजरंग दल पदाधिकारियों के पब में पहुंचने की जानकारी जब पुलिस अफसरों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और आयोजकों से चर्चा कर पार्टी बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
पार्टी में विरोध करने पहुंचे बजरंग दल पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार रात एक द स्टेट पब में कर्नाटक की एक कंपनी ने पार्टी आयोजित की। जिसमें सैकड़ों युवक युवती शामिल हुए। पार्टी का विरोध करने बजरंग दल के कार्यकर्ता भी जा पहुंचे। उन्होंने कंपनी पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया और पार्टी बंद करने की बात पर अड़े रहे। दरअसल कंपनी एक डेटिंग एप संचालित करती है, जो 99 रुपयेे में दोस्ती कराने का दावा करती है।

शनिवार को इस कंपनी ने इंदौर में एक पार्टी आयोजित की। स्पीड डेटिंग एप के नाम से पंजीकृत कंपनी कर्नाटक की है। विरोध करने पहुंचे बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना था कि कंपनी युवाअेां को बरगला रही है जो युवक युवतियां गांवों से शहरों में पढ़ाई के लिए आते है। वे इस एप के कारण गलत रास्ते पर चले जाते हैै। अल्पसंख्यक युवक नाम बदल कर एप के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करते हैै।

विज्ञापन

 

इस कारण लव जिहाद के मामले भी बढ़ रहे है। कंपनी कई बड़े शहरों में इवेंट आयोजित कर चुकी है और इस बार इंदौर मेें एक पार्टी आयोजित की। बजरंग दल पदाधिकारियों के पब में पहुंचने की जानकारी जब पुलिस अफसरों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और आयोजकों से चर्चा कर पार्टी बंद करने के लिए कहा।


इसके बाद पार्टी मेें शामिल होने आए युवक-युवतियों को घर रवाना किया गया। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। पार्टी खत्म होने के बाद बजरंग दल पदाधिकारी भी मौके से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें