फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हैदर से हरिनारायण बने युवक के घर पर हमला, आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो बैठा अनशन पर

Thu, 26 Sep 2024 12:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हरिनारायण ने कहा कि उसके घर पर जब हमला हुआ तब घर पर वह उसकी पत्नी और बेटी के साथ था। हमला करने वालों में कुछ महिलाएं भी थी, लेकिन पुलिस इसे रिश्तेदारों का मामला बताकर टाल रही है। 
विज्ञापन
हैदर से हरिनारायण बना युवक बैठा अनशन पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो माह पहले हैदर से हरिनारायण बना युवक गुरुवार को पलासिया चौराहे पर धरने पर बैठ गया। हाल में उसके घर कुछ लोगों ने हमला किया था और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी। हरिनारायण का कहना है कि उसने धर्म बदला,इससे नाराज कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला किया और सर तन से जुदा कर देंगे के नारे भी लगाए, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया और आपसी विवाद बता रही है।

विज्ञापन


युवक का कहना है कि उसने स्वेच्छता से घर वापसी कर सनातन धर्म को अपनाया है। इसके बाद से सी उसे लगातार धमकियां मिल रही है। उसका कहना है कि घर वापसी के बाद उसे जो हिन्दू संगठनों से मिलना चाहिए थी वह नहीं मिली।

 

हरिनारायण ने कहा कि उसके घर पर जब हमला हुआ तब घर पर वह उसकी पत्नी और बेटी के साथ था। हमला करने वालों में कुछ महिलाएं भी थी, लेकिन पुलिस इसे रिश्तेदारों का मामला बताकर टाल रही है। यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाता है तो वे दोबारा हमले की हिम्मत नहीं करेंगे। युवक द्वारा धर्म बदलने के बाद विहिप नेता संतोष शर्मा ने उससे खजराना मंदिर और महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना कराई थी और नया नाम दिया था।

इस मामले में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंंह सेंधव का कहना है कि हरिनारायण की तरफ से हमें शिकायती आवेदन मिला था। जिसकी हमनें जांच की। उसके घर पर जो लोग आए थे, वे उसके रिश्तेदार थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें