फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Article: राजनीति में युवाओं का आना अच्छे संकेत, इससे देश और समाज का हित होगा

Thu, 18 Jul 2024 08:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एक राजनेता के रूप में हमारा काम अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है। 
विज्ञापन
राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर लेख। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय था जब युवा अपने करियर के तौर पर राजनीति को न के बराबर चुनते थे लेकिन आज बड़ी संख्या में युवा राजनीति को अपने करियर के रूप में देखना पसंद करते हैं। खासकर वे युवा जो देश एवं समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। मेरा मानना है कि बड़े सुधार सामाजिक आंदोलनों और राजनीतिक इच्छाशक्ति दोनों से ही संभव हो सकते हैं। मैंने वर्ष 2007 से 2014 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इंदौर में पूर्णकालिक के तौर पर कार्य किया। उसके बाद पिता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण इंदौर छोड़कर अपने पैतृक गांव जाकर उनकी सेवा के साथ ही अनेकों सामाजिक कार्य किए जिसमें नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, यातायात सुधार जैसे अनेकों कार्य शामिल रहे। इसके पश्चात 2020 में मीडिया प्रभारी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ।
विज्ञापन


जब भी हम अपने करियर के बारे में बात करते थे तो राजनीति को हमेशा अंतिम विकल्प माना जाता था। मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब मैं बच्चा था तो मैं कभी भी अपने आस-पास किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिला जो राजनीतिक करियर में विश्वास रखता हो और इस विचारधारा के पीछे समाज के एक बड़े वर्ग को लगता था कि राजनीतिक करियर एक ऐसी चीज है जो हर किसी के बस की बात नहीं है। यदि कोई पहले से ही राजनीतिक पृष्ठभूमि से आया है, तो चीजें आसान हो सकती हैं क्योंकि यह उसे एक मंच प्रदान करता है। आजादी के बाद भारतीय राजनीति में युवा, प्रतिभाशाली आम लोगों के लिए एक मंच प्रदान किया गया है जहां हर व्यक्ति का स्वागत किया जाता है। नवाचारों को स्वीकार किया जाता है और अनुभवों को लागू किया जाता है। भारतीय राजनीति हमेशा संगठनात्मक मार्ग से उठे हुए सदस्यों को अत्यधिक महत्व देती है, जो सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों को सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचने में मदद करते हैं।

अपनी राजनीतिक यात्रा के दौरान मुझे हमारे संवैधानिक मूल्यों की बहुत अच्छी समझ रही, जिसने मुझे राष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। एक राजनेता के रूप में हमारा काम अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है। मैं इसी बात पर अत्यधिक विश्वास करता हूं और चाहता हूं कि जिस तरह से मैं और मेरे कई सहयोगी युवावस्था में राजनीति से जुड़े हैं और सभी अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं आगे भी युवा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़कर देश की उन्नति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रितेश तिवारी, मीडिया प्रभारी भाजपा, इंदौर महानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें