फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अवैध रूप से बन रही थी छह मंजिला इमारत, नगर निगम की रिमूवल टीम ने जेसीबी से तोड़ा निर्माण

Tue, 28 Jun 2022 12:30 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने केलोद करताल में छह मंजिला इमारत को ढहाया। बताया गया कि अवैध रूप से इसका निर्माण किया जा रहा था। नोटिस देने के बावजूद बिल्डर ने जवाब नहीं दिया, जिस पर मंगलवार सुबह कार्रवाई की। 
विज्ञापन
जेसीबी से तोड़ा अवैध निर्माण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केलोद करताल में अवैध रूप से छह मंजिला इमारत बनाई जा रही थी। नगर निगम की रिमूवल टीम ने मंगलवार सुबह इसे ढहाया। अनुमति की समय सीमा खत्म होने के बाद इसे बनाया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केलोद करताल में एसजे टाइम स्क्वेयर सोसायटी में यह निर्माण किया जा रहा था। यहां पर पूर्व में बने दो ब्लॉक में लोग रह रहे हैं। वहीं तीसरे ब्लाक का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। मंगलवार सुबह 9 बजे निगम की रिमूवल टीम जैसे ही उस सोसायटी में पहुंची तो हड़कंप मच गया। कोई कुछ समझ ही नहीं सका कि क्या हो रहा है। रिमूवल टीम ने तीन पोकलेन व तीन जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से बन रहे छह मंजिला भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस सोसायटी में 20 हजार वर्ग फीट पर तीनों ब्लॉक का निर्माण हुआ है। बताया जा रहा है कि निगम ने इस मामले में बिल्डर को कई बार नोटिस भी दिया था, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा था। 

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक शांति कंस्ट्रक्शन कंपनी को वर्ष 2014 में तीन ब्लॉक में छह-छह मंजिला भवन बनाने की अनुमति दी थी। बिल्डर राजेंद्र अग्रवाल ने दो ब्लॉक तो पहले बना लिए थे, लेकिन तीसरे ब्लॉक का निर्माण अब किया जा रहा था, जबकि नियमानुसार निर्माण अनुमति मिलने के तीन साल के अंदर ही भवन बनाना जरूरी है। ऐसे में पूर्व में दी गई निर्माण अनुमति की समय सीमा खत्म होने के बाद बिल्डर को भवन निर्माण के लिए नए सिरे से अनुमति लेना थी। पूर्व में निगम से ली गई अनुमति के आधार पर ही बिल्डर तीसरे ब्लॉक का निर्माण करवा रहा था, जो कि नियमानुसार गलत था। यही वजह है कि मंगलवार को निगम की रिमूवल टीम ने अवैध रूप से बनाए जा रहे भवन को तोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें