फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मंगलवार को पेश होगा नगर निगम का बजट, इंदौरवासियों पर जल कर और प्राॅपर्टी टैक्स का बोझ बढ़ाने की तैयार

Mon, 29 Jul 2024 02:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस बार बजट में बड़ी राशि नर्मदा के चौथे चरण पर खर्च की जाएगी। नर्मदा का तीसरा चरण वर्ष 2024 तक के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस कारण अब चौथे चरण से पानी शहर तक लाया जाएगा। मास्टर प्लान के एमआर-3,4 और 5 को नगर निगम बनाएगा।
विज्ञापन
इंदौर का प्राॅपर्टी टैक्स बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम का बजट 30 जुलाई यानि मंगलवार को पेश होगा। इस बार बजट 8 हजार करोड़ का होगा। चुनावी साल होने की वजह से पिछले साल कोई नया कर नहीं लगाया गया था, लेकिन इस बार जलकर और संपत्तिकर मेें इजाफा करने की तैयारी की है। जलकर में 100 रुपये बढ़ाए जाएंगे,जबकि संपत्तिकर दो रुपये प्रतिवर्ग फीट तक बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस ने इसका विरोध करने की तैयारी कर ली है।

 

कांग्रेेस का कहना है कि प्रदेश के किसी भी शहर में इतना जलकर नहीं लिया जाता है। इंदौर में ज्यादातर क्षेत्रों मेें एक दिन छोड़कर एक दिन नल अाते है। इंदौर को संपत्तिकर के लिए पांच जोन में बांटा गया है। लोेकेशन के हिसाब से पांच रेट जोन रखे गए है। सभी में दो रुपये प्रतिवर्ग फीट का इजाफा हो सकता है।

 

नर्मदा के चौथे चरण और मास्टर प्लान मार्गों पर जोर

इस बार बजट में बड़ी राशि नर्मदा के चौथे चरण पर खर्च की जाएगी। नर्मदा का तीसरा चरण वर्ष 2024 तक के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस कारण अब चौथे चरण से पानी शहर तक लाया जाएगा। मास्टर प्लान के एमआर-3,4 और 5 को नगर निगम बनाएगा।

विज्ञापन



एमआर-4 कुर्मेडी बस स्टेशन से जुड़ेगा, इसलिए उस पर ज्यादा जोर रहेगा। सिंहस्थ को देखते हुए कान्ह नदी के आसपास ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। केेंद्र सरकार ने इसके लिए 500 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। नगर निगम के डिजिटलाइजेशन केे लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नगर निगम की नई बिल्डिंग केे लिए भी 4 करोड़ रुपये रखे जाएंगे। इस बिल्डिंग पर अब तक 11 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें