फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विजयवर्गीय की गांधी भवन में आवभगत पर नगर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलंबित

Mon, 29 Jul 2024 12:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री विजयवर्गीय के गांधी भवन पहुंचने पर उनका स्वागत कांग्रेस पदाधिारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया और उन्हें गुलाब जामुन भी परोसे गए। उनकी इस तरह से अवभगत से कई नेता नाराज थे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में 11 लाख पौधे लगाने का निमंत्रण देने इंदौर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आवभगत नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव को भारी पड़ी। दोनों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सात दिन के लिए निलंबित कर दिया, हालांकि शनिवार को निलंबन अवधि समाप्त हो गई, लेकिन नोटिस अब चर्चा में आया।

विज्ञापन


यादव का कहना है कि विजयवर्गीय मामले में हमने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी को मौखिक रूप से जवाब दे दिया, लेकिन हमने निलंबन के नोटिस का जवाब नहीं मिला।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने ली आपत्ति
बता दें, मंत्री विजयवर्गीय के गांधी भवन पहुंचने पर उनका स्वागत कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया और उन्हें गुलाब जामुन भी परोसे गए। उनकी इस तरह से अवभगत से कई नेता नाराज थे। भोपाल में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह मुद्दा उठाया था। बैठक में अन्य पदाधिकारी भी बोले थे कि जिस मंत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम की नाम वापसी कर लोकतंत्र की हत्या की। उसका गांधी भवन में स्वागत नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन


गुपचुप किया गया निलंबित
इस बैठक के बाद ही गुपचुप तरीके से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष यादव और नगर अध्यक्ष चड्ढा को सात दिन के लिए निलंबित कर जवाब मांगा था। नोटिस में कहा गया था कि जिस व्यक्ति ने इंदौर के वोटरों से मताधिकार छिनने का कृत्य किया। उसकी निंदा इंदौरवासियों ने की। उसका स्वागत करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अत: जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को सात दिन के लिए निलंबित किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें