फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में नए कोविड वेरिएंट बी.2.86 का पहला केस मिला, मरीज की हालत ठीक

Thu, 11 Jan 2024 01:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डाक्टरों का कहना है कि इस नए वेरिएंट में अधिक म्यूटेशन की क्षमता है, लेकिन इससे ज़्यादा खतरा नहीं है। इससे बिल्कुल नया माना जा रहा हैं और इसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है।

विज्ञापन
इंदौर में कोरोना के नए वेरिएंट का पहला मामला - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कोरोना के नए वेरिएंट बी.2.86 का मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित मरीज के सेंपल की जांच के बाद इसकी जानकारी अरबिंदो अस्पताल को मिली। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है।

कोरोना संक्रमित मरीजों की  इंदौर के अस्पताल में हर 15 दिन में कॉविड की स्क्रीनिंग की जा रही थी, जिसमे एक कोविड पॉजिटिव मरीज में नए वेरिएंट का पता चला। 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज एरोड्रम क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। मरीज दूसरे शहर से इंदौर आया था। स्वास्थ्य विभाग मरीज के संपर्क में आए लोगों के सेंपल भी ले रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाया जा सके।

डाक्टरों का कहना है कि इस नए वेरिएंट में अधिक म्यूटेशन की क्षमता है, लेकिन इससे ज़्यादा खतरा नहीं है। इससे बिल्कुल नया माना जा रहा हैं और इसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है। इंदौर में बुधवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। गुरुवार को कोराना से ठीक होने के बाद तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। फिलहाल शहर में आठ एक्टिव मरीज है।

डॉ. विनोद भंडारी ने कहा कि नए वेरिएंट के मरीज में भी सर्दी, बुखार के लक्षण थे, लेकिन उसकी हालत ठीक है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की हैं, और नए वेरिएंट के प्रति सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


  स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक सर्विलाॅन्स आफिसर डाॅ. अमित मालकार का कहना है कि इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के सेंपल एम्स में भेजे जा रहे है। एरोड्रम क्षेत्र के मरीज के सेंपल भी भेेजे गए है। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि नया वेरिएंट अेामिक्राॅन जैसा ही है। यह ज्यादा घातक नहीं है। लोक सामाजिक दूरी और मास्क पहन कर संक्रमण से बच सकते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें