फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बंगाल में हुई घटना के विरोध में इंदौर मेें एकजुट हुए डाक्टर, निकाला कैंडल मार्च

Fri, 16 Aug 2024 09:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डाक्टरों का कहना है कि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो डाक्टरों का आंदोलन और उग्र होगा। उधर शाम को निकले पैदल मार्च के कारण यातायात भी बाधित हुआ। रीगल तिराहा और आरएनटी मार्ग पर डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
इंदौर में डाक्टरों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल मेें डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर इंदौर के डाक्टरों मेें काफी रोष हैै। जो शुक्रवार को सड़कों पर भी नजर आया। सैकड़ों की तादाद में डाक्टर हाथों मेें मोमबत्ती लेकर निकले। एमवाय परिसर से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च रीगल तिराहे पर पहुंचा। मार्च में महिला डाक्टर हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थी। जिस पर लिखा था-हमें न्याय चाहिए।

 

घटना के विरोध मेें डाक्टर लगातार विरोध कर रहे है, लेकिन शाम को उनकी ताकत सड़कों पर भी नजर आई। डाक्टरों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा का अभाव रहता हैै। कई बार ड्यूटी के दौरान डाक्टरों के साथ घटनाएं हो जाती है। इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन जारी हैै। इंदौर में जूनियर डाक्टर इमरजेंसी केस देेख रहे हैै।

विज्ञापन



शनिवार को निजी अस्पतालों ने भी  अेापीडी बंद रखनेे का फैसला लिया है। डाक्टरों का कहना है कि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो डाक्टरों का आंदोलन और उग्र होगा। उधर शाम को निकले पैदल मार्च के कारण यातायात भी बाधित हुआ। रीगल तिराहा और आरएनटी मार्ग पर डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें