फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:कांग्रेेस प्रवक्ता पंत बोले- दल-बदल करने वाले बम को पर्चा लीक मामले में बचाकर दिया सरकार ने पुरस्कार

Mon, 17 Jun 2024 09:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पंत ने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार ने पेपर लीक मामले में एसआईटी बनाई, लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार ने पेपर लीक करने वालों के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट कमेटी बनाई है। इंदौर के कांग्रेस प्रभारी रवि जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता मृणाल पंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीए पर्चा लीक मामले में अब कांग्रेस सरकार को घेरने मेें कोई कसर बाकी नहीं रख रही है। सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता मृणाल पंत ने इंदौर में एमबीए पर्चा लीक करने के लिए दोषी पाए गए कालेज के संचालक अक्षय बम पर आरोप लगाए।

विज्ञापन


उन्होंनेे कहा कि केंद्र के पर्चा लीक काननू के अनुसार परीक्षा को गोपनीयता भंग करने के मामले में काॅॅलेज संचालक भी जिम्मेदार है, लेकिन भाजपा सरकार ने बम को बचाकर दल बदल का पुरस्कार दिया है।

उन्होंने कहा कि अक्षय के खिलाफ कड़ा एक्शन न हो, इसके लिए विश्व विद्यालय कार्यपरिषद बैठक में शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े खुद आए और पांच लाख का जुर्माना तय कर मामला रफा दफा कर दिया।

पंत ने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार ने पेपर लीक मामले में एसआईटी बनाई, लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार ने पेपर लीक करने वालों के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट कमेटी बनाई है। इंदौर के कांग्रेस प्रभारी रवि जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है। उन्हें पेपर लीक करने वालों को बचाने में ज्यादा रुचि है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें