फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: देर रात इंदौर पहुंचे सीएम मोहन यादव, जन आभार यात्रा के लिए बैठक ली

Sun, 14 Jan 2024 08:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

17 जनवरी को निकलने वाली जन आभार यात्रा पहले 25 दिसंबर को निकलने वाली थी, लेकिन हुकमचंद मिल श्रमिकों को दी जाने वाली राशि के कार्यक्रम में वर्चुअली प्रधानमंत्री के जुड़ने और शाम को मंत्रीमंडल शपथ समारोह के कारण उस दिन यात्रा रद्द हो गई थी। 
विज्ञापन
देर रात मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार देर रात जयपुर से इंदौर पहुंचे। विमानतल पर उन्होंने भाजपा विधायक और पदाधिकारी से करीब आधे घंटे तक चर्चा की। इसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

शनिवार रात भाजपा विधायकों को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर आ रहे हैं और वे विमानतल पर चर्चा करेंगे। वीआईपी हाल में उन्होंने मेयर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट,मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से 17 जनवरी को निकलने वाली जन आभार यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक ली। वे अफसरों से भी मिले। 

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने उन्हें बताया कि बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बीआरटीएस पर एलआईजी तिराहा से नवलखा तक एलिवेटेड ब्रिज बनाने का भूमिपूजन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि जन आभार यात्रा में जिले भर से भीड़ जुटेगी।

विज्ञापन


यात्रा 17 जनवरी को दोपहर में बड़ा गणपति से टोरी कार्नर,खजूरी बाजार होते हुए राजवाडा तक जाएगी। जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों को जिम्मेदारी दी गई है। आधे घंटे तक विमानतल के वीआईपी लाउंज में चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव देर रात उज्जैन के लिए रवाना हुए।

25 दिसंबर को नहीं निकल पाई थी जन आभार यात्रा

17 जनवरी को निकलने वाली जन आभार यात्रा पहले 25 दिसंबर को निकलने वाली थी, लेकिन हुकमचंद मिल श्रमिकों को दी जाने वाली राशि के कार्यक्रम में वर्चुअली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुड़ने और शाम को मंत्रीमंडल शपथ समारोह के कारण उस दिन यात्रा रद्द हो गई थी। अब भाजपा पूरी तैयारी के साथ 17 जनवरी को यात्रा निकालेगी। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें