फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर में छाए बादल, रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया

Fri, 22 Dec 2023 08:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुक्रवार रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा, जबकि दिन का तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार रात और दिन के तापमान में इस तरह का अंतर सप्ताह भर रहेगा। 
विज्ञापन
इंदौर में छाए बादल - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में ठंड के तेवर तीखे तेवरों पर बादलों ने ब्रेक लगा दिया है। इंदौर में लगातार रात का पारा लुढ़क रहा था, लेकिन गुरुवार रात छाए बादलों के बाद रात का पारा तीन डिग्री उछल गया। 11 डिग्री तक रहने वाला तापमान अचानकर 15.4 डिग्री तक जा पहुंचा, हालांकि बादलों के कारण दिन में धूप नहीं निकली और लोगों को दिन में ठंड महसूस होती रही।

 

शुक्रवार रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा, जबकि दिन का तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार रात और दिन के तापमान में इस तरह का अंतर सप्ताह भर नजर आएगा और धूप भी ज्यादा नहीं निकलेगी।

इंदौर सहित आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान और गुजरात तक है और उसे अरब सागर की नमी भी मिल रही है।

विज्ञापन


इस वजह से बादल छाए हुए है, हालांकि इस कारण तेज बारिश होने के आसार नहीं है, लेकिन सुबह के समय हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। हवा का रुख भी अब दक्षिण पूर्वी हो गया है। अभी तक उत्तर भारत की ठंडी हवाएं इंदौर में ठंड बढ़ा रही थी, लेकिन हवा का रुख बदलने के साथ ठंड का असर कम हो गया। रविवार तक शहर में बादल छाए रह सकते है और रात के तापमान में बढ़ौत्री दर्ज हो सकती है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें