फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मुख्यमंत्री रविवार को करेेंगे इंदौर के प्रोेजेक्टों पर मंथन, अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

Sat, 07 Sep 2024 09:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जिले के प्रभारी मंत्री के रुप मेें यह उनकी पहली बड़ी बैठक हैै। इससे पहले उन्होंने विमानतल पर जलजमाव को लेकर अफसरों की बैठक ली थी और फिर से ट्रैफिक जाम और जलजमाव नहीं होने की चेतावनी अफसरों को थी।
विज्ञापन
इंदौर से जुड़ेे प्रोजेक्टों पर होगा मंथन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्रभारी मंत्री के रुप में मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को इंदौर के विकास को लेकर बैठक लेंगे। इस बैठक में अफसरों के अलावा शहर के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। बैैठक के लिए अफसरों ने तैयारियां की है।

विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री इस बैैठक मेें शामिल होंगे और इंदौर के प्रोजेक्टों की समीक्षा कर सकेंगे। बैठक मेें इंदौर के पश्चिमी बायपास, अहिल्या पथ, मेट्रोपाॅलिटिन सिटी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
 

जिले के प्रभारी मंत्री के रुप मेें यह उनकी पहली बड़ी बैठक हैै। इससे पहले उन्होंने विमानतल पर जलजमाव को लेकर अफसरों की बैठक ली थी और फिर से ट्रैफिक जाम और जलजमाव नहीं होने की चेतावनी अफसरों को थी।

विज्ञापन



वे करीब डेढ़ घंटे इंदौर मेें रुकेंगे। इसके बाद वे खंडवा जिले के खालवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और मंत्री विजय शाह के निवास पर जाकर उनके बड़े भाई अजय शाह के निधन पर शोक भी व्यक्त करेंगे।

 

यह है इंदौर से जुड़े मुद्दे

 

-इंदौर का मास्टर प्लान अभी तक घोषित नहीं हुआ है। उपनगरों को जोड़कर नए सिरे से प्लान तैयार करने की कवायद हो रही हैै।

-इंदौर के एलिवेटेड काॅरिडोर का प्रोजेक्ट अधर है। सर्वे में ट्रैफिक कम होने के कारण वह उपयोगी साबित नहीं हो रहा है।

-मेट्रो के रुट में बदलाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। केंद्र के नोटिफिकेशन में रुट मेें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

-मास्टर प्लान के कुछ मार्गों का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें