फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें तीन तलाक का मामला, पति ने मोबाइल पर भेजा तलाक का वाइस मैसेज

Thu, 04 Jan 2024 07:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इरफान ने पहले पत्नी को फोन लगाया, उसने काॅल नहीं उठाया तो सास के मोबाइल पर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद महिला अपनी मां के साथ  थाने गई और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में तीन तलाक का मामला सामने  आया हैै। इंदौर की जबरन काॅलोनी में रहने वाली महिला को उसके पति तलाक दे दिया। पीडि़ता ने पति से मोबाइल पर बात नहीं की तो पति ने सास के मोबाइल फोन पर तीन तलाक का वाइस मैसेज भेज दिया।

विज्ञापन


महिला गर्भवती थी तो पैदा होने वाली संतान को लेकर भी वह ताने मारता था और कहता था कि पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। महिला ने रावजी बाजार पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी इरफान पिता अब्दूल निवासी हीना काॅलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि निकाह के तीन माह बाद से ही इरफान ने परेशान करना शुरू कर दिया था। बीमार होने पर महिला को वह मां के पास छोड़ गया और लेने नहीं आया। मां ने इलाज कराया और वह ठीक हो गई तो वह ले घर ले गया।

कुछ महिनों बात महिला गर्भवती थी, लेकिन उसने बच्चे को भी अपनाने से इनकार कर फिर मां के पास छोड़ आया। इसके बाद वह पैदा होने वाली बेटी को भी देखने नहीं आया। महिला ने पहले समाज के लोगों से बात की। काजी ने उसे बुलाया तो वहां भी वह तलाक की बात करने लगा।

वाइस मैसेज पर तीन तलाक

इरफान ने पहले पत्नी को फोन लगाया, उसने काॅल नहीं उठाया तो सास के मोबाइल पर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद महिला अपनी मां के साथ थाने गई और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें