फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interest Free Loan: छोटे कारोबारियों को देश में सबसे ज्यादा लोन दिया इंदौर ने, वो भी ब्याज फ्री

Thu, 04 Jan 2024 07:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (pradhanmantri svanidhi yojana) के तहत इंदौर ने 81 हजार छोटे कारोबारियों को लोन दिया है। इसमें ब्याज फ्री (Interest Free Loan) है। ब्याज का सात प्रतिशत केंद्र सरकार और पांच प्रतिशत राज्य सरकार देती है। 
विज्ञापन
सिटी मिशन मैनेजर प्रभा भास्कर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर ने देश में नई उपलब्धि हासिल की है। इंदौर छोटे कारोबारियों को सबसे अधिक ब्याज फ्री लोन देने वाला देश का पहला शहर बन गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना (pradhanmantri svanidhi yojana) के तहत यह लोन दिया गया है। इसमें लोन पर लगने वाली 12 प्रतिशत की ब्याज राशि को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चुकाया जा रहा है। इसमें 7 प्रतिशत ब्याज केंद्र सरकार और पांच प्रतिशत ब्याज राज्य सरकार देती है। इस तरह से पूरा लोन ब्याज मुक्त (Interest Free Loan) हो जाता है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभारी और नगर निगम अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि शहरी जनसंख्या के आधार पर दिए गए लोन को देखें तो उस हिसाब से इंदौर देश में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि इसमें दस से पचास हजार रुपए तक का लोन दिया जाता है। पचास हजार रुपए के लोन में हम देश में हर कैटेगिरी में नंबर वन हैं और दस हजार रुपए के लोन में हम जनसंख्या के आधार पर दिए गए सर्वाधिक लोन में नंबर वन हैं। राजनगांवकर ने कहा कि देश में हमसे भी बहुत बड़े कई शहर हैं जिनकी जनसंख्या बहुत अधिक है वहां पर दस हजार रुपए के लोन हमसे ज्यादा दिए जाने की संभावना है लेकिन जनसंख्या के आधार पर दिए गए सर्वाधिक लोन में हम नंबर वन हैं। 

तीन करोड़ रुपए ब्याज सब्सिडी
इस प्रोजेक्ट में सिटी मिशन मैनेजर प्रभा भास्कर ने बताया कि अभी तक विभाग तीन करोड़ रुपए ब्याज सब्सिडी दे चुका है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी काउंटर लग रहा है और हम जरूरतमंद लोगों को लगातार लोन दिलवा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह हैं आंकड़े
81 हजार लोगों को मिला दस हजार रुपए का लोन
28 हजार लोगों को मिला 20 हजार रुपए का लोन
7 हजार लोगों को मिला पचास हजार रुपए का लोन

यह दस्तावेज चाहिए
लोन के लिए आधार कार्ड और मोबाइल होना चाहिए जो आधार से लिंक हो। शहरी सीमा में निवास होना चाहिए। 

कौन ले सकता है
सिलाई का काम करने वाली महिलाएं, स्ट्रीट वेंडर्स, फुटपाथ पर कारोबार करने वाले फुटकर व्यापारी। 

दो लाख रुपए तक का लोन भी उपलब्ध
प्रभा भास्कर ने बताया कि इसके अलावा स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत दो लाख रुपए तक का लोन भी दिया जा रहा है। इसमें सात प्रतिशत ब्याज व्यापारी को भरना होगा और बाकि का ब्याज सरकारी विभाग देगा। प्रभा ने बताया कि यह लोन मार्केट में 12 से 17 प्रतिशत तक ब्याज पर मिलता है लेकिन हम इसे सिर्फ सात प्रतिशत पर दिलवा रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या व्यापार कर सकते हैं
किराना दुकान, रेडिमेट गारमेंट, ई रिक्शा आदि बहुत से मध्यमवर्गीय व्यापार के लिए।

दस्तावेज
इसके लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड, कामकाजी महिला का कार्ड या स्ट्रीट वेंटर का कार्ड चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें