फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आंखों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगा शिविर, डायबिटिक रेटिनोपैथी-ग्लूकोमा के निदान पर रहा फोकस

Fri, 15 Mar 2024 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

निशुल्क आई चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। इसके लिए 70 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। 58 व्यक्तियों का चेकअप किया गया। कैंप में एआई आधारित सॉफ्टवेयर के साथ फंडस कैमरे द्वारा डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग के लिए रेटिना जांच भी शामिल थी।
विज्ञापन
आंखों की जांच के लिए लगे कैंप में 50 से ज्यादा लोग पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बीते दिन निशुल्क आई चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप को आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को व्यापक नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करना था। इसमें डायबिटिक रेटिनोपैथी और ग्लूकोमा के निदान पर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया, क्योंकि ये कुछ ऐसे परीक्षण हैं, जो आमतौर पर महंगे होते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर के डॉ. अमित सोलंकी की 11 लोगों की टीम ने सभी लोगों का पेशेवर तरीके से चेक अप किया। जिन मरीजों में गंभीर मुद्दे पाए गए, उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। उक्त कैंप में कई तरह की जांचें की गईं, जिसमें कंप्यूटराइज्ड आई टेस्टिंग, विज़न टेस्टिंग, प्रिस्क्रिप्शन के साथ फाइनल ग्लासेस पॉवर टेस्टिंग (रिफ्रेक्शन) और एआई-आधारित सॉफ्टवेयर से संचालित फंडस कैमरे का उपयोग करके डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग के लिए रेटिना चेक अप शामिल थे। इसके अतिरिक्त, ग्लूकोमा को दूर करने के लिए फंडस इमेज इंटरप्रिटेशन, आंखों की जांच तथा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी की गई।

कैंप के लिए 70 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिसमें चेक अप वाले दिन 58 व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैंप में एआई आधारित सॉफ्टवेयर के साथ फंडस कैमरे द्वारा डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग के लिए रेटिना जांच भी शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें