फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर की अवैध काॅॅलोनी में चला बुलड़ोजर, आठ निर्माणाधीन मकान तोड़े

Mon, 29 Jul 2024 08:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रिमूवल अधिकारी लता अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की काॅलोनी सेल से इस काॅॅलोनी की अनुमति नहीं ली गई। काॅलोनी में बड़े पैमाने पर अवैध बसाहट की तैयारी हो रही थी। कुर्सी हाइट तक हो चुके आठ निर्माणों का तोड़ा गया है। 
विज्ञापन
अवैध काॅलोनीेे में तोड़े निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रेवती गांव की एक अवैध काॅलोनी मेें नगर निगम की रिमूवल गैंग पहुंची। यहां भूमाफिया ने रेरा की अनुमति के बगैर प्लाॅट बेचना शुरू कर दिए और लोगों ने नक्शा मंजूर कराए बगैर निर्माण भी शुरू कर दिया।

विज्ञापन


अफसरों ने दस दिन पहले प्लाॅटधारकों को नोटिस देकर स्वेच्छा से अवैैध निर्माण हटाने को कहा था, लेकिन तय मियाद तक कब्जे नहीं हटेे। इसके बाद सोमवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग अवैध काॅलोनी पहुंची और जेसीबी से आठ मकान तोड़ दिए।

 

रिमूवल अधिकारी लता अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की काॅलोनी सेल से इस काॅॅलोनी की अनुमति नहीं ली गई। काॅलोनी में बड़े पैमाने पर अवैध बसाहट की तैयारी हो रही थी। कुर्सी हाइट तक हो चुके आठ निर्माणों का तोड़ा गया है, जबकि जिन प्लाॅटों पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। उन्हें भी नोटिस दिया गया हैै।


मौके पर पहुंचे प्लाॅट धारकों ने अफसरों से कहा कि जब काॅलोनी काटी गई, तब कालोनाइजर के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया गया। जब मध्यमवर्गीय परिवारों ने प्लाॅॅट खरीदे, तब मकान क्यों तोड़े जा रहे है। अफसरों ने कहा कि काॅलोनाइजर के खिलाफ भी अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

 

रेवती गांव में बनेगी सड़क

नगर निगम रेवती गांव में एक सड़क भी बना रहा है। रेवती रेंज टेकरी पर 12 लाख पौधे लगाए गए है और वहां तो तालाब भी विकसित किए गए गए है। टेकरी तक जाने के लिए एक सड़क बनाई जा रही है,ताकि शहरवासी इस टेकरी पर भी पहुंच सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें