फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: फरार शराब व्यापारी रिंकू भाटिया गिरफ्तार, धार पुलिस ने इंदौर एयरपोर्ट से पकड़ा

Sat, 29 Oct 2022 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के शराब कारोबारी रिंकू भाटिया को धार में एक अफसर पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। धार पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रिंकू के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला था। 
विज्ञापन
शराब व्यापारी रिंकू भाटिया को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के धार में एक अफसर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी रिंकू भाटिया को शनिवार शाम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। धार पुलिस ने भाटिया पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


बता दें कि धार के कुक्षी में शराब परिवहन कर रहे वाहन से एक अधिकारी को कुचलने की कोशिश की गई थी। इस घटना में पुलिस की रिंकू की भूमिका भी पता चली थी। तब से ही पुलिस को रिंकू की तलाश थी। धार पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रिंकू के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला था। शनिवार को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया और एरोड्रम थाने ले गए। धार पुलिस रिंकू को ले जाएगी और कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि रिंकू भाटिया दिल्ली भागने की फिराक में था।

उल्लेखनीय है कि रिंकू भाटिया बड़ा शराब कारोबारी है और इंदौर में भी उसके कई सरकारी ठेके हैं। पिछले साल एक शराब ठेकेदार अर्जुन  सिंह पर हमले में भी पुलिस ने रिंकू को आरोपी बनाया था, लेकिन जांच के बाद उसका नाम हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें