मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा की रहने वाली तीनों छात्राओं ने अलग-अलग कारणों के चलते आत्मघाती कदम उठाया था। शुक्रवार को स्कूल बंक कर तीनों इंदौर के लिए निकलीं और रीजनल पार्क में जहरीली दवा खी ली। आत्महत्या से पहले तीनों ने एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तीनों बेहद खुश नजर आ रही हैं। तीनों के हाथों में जहरीली दवाएं दिखाई दे रही हैं। पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जल्द उसके बयान भी लेगी।
इंदौर के रीजनल पार्क में तीन लड़कियों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया था। दरअसल, मूल रूप से सीहोर जिले के आष्टा के आसपास अलग-अलग इलाकों में रहने वाली तीनों छात्राएं एक साथ नामी स्कूल में पढ़ाई करती थीं। यह सभी अपने घरों में स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं और बस में बैठकर इंदौर पहुंच गईं। स्कूल यूनीफॉर्म नहीं पहना था, इसलिए स्कूल में प्रवेश नहीं मिला। तीनों ने इसके बाद बस में इंदौर का टिकट लिया और वहां के रीजनल पार्क पहुंच गई। तीनों छात्राएं इंदौर में रीजनल पार्क पहुंची। कुछ देर घूमने के बाद तीनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद दो छात्रों की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जबकि एक की हालत ठीक थी। जहां उसने तीनों के जहरीले पदार्थ के सेवन करने की बात बताई। यह जानकारी मिलते ही डॉक्टर भी हैरान रह गए।
दो की वजह पारिवारिक, एक की बॉयफ्रेंड
पुलिस के मुताबिक तीन में से दो लड़कियां अपने घर से परेशान थी। वह अपने पारिवारिक परेशानियों के चलते मरना चाहती थी। वहीं, एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया था। इससे वह दुखी थी। हालांकि, जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें वह बहुत खुश नजर आ रही हैं। तीनों ने हाथ में जहर लेकर वीडियो भी बनाए। पुलिस अब जांच कर रही है कि तीनों ने यह कदम क्यों उठाया।
सुसाइड की वजह जानने आष्टा पहुंची पुलिस
आष्टा की दो युवतियों की आत्महत्या के कारणों की ठोस वजह जानने के लिए पुलिस की एक टीम आष्टा भेजी गई है। अभी तक की जांच में पुलिस अफसरों को यह पता चला कि पलक, पूजा और आरती ने आष्टा से ही गोलियां खरीदी थीं और दोनों वीडियो भी वहीं बनाए थे। आष्टा में पुलिस युवतियों के स्कूलों में जाकर उनके दोस्तों, टीचर और युवतियों को जानने वाले लोगों से भी जानकारी लेगी, ताकि आत्महत्या के कारणों की सही वजह पता चल सके। वैसे एक युवती घर में पारिवारिक विवाद से परेशान थी, जबकि दूसरी अपने दोस्त की अनदेखी के कारण नाराज थी। पुलिस अफसरों को आशंका है कि युवतियां आष्टा से ही आत्महत्या करने का ठान चुकी थीं, क्योंकि वीडियो में वे गोलियां भी दिखा रही हैं। जहरीला पदार्थ खाने से दो पलक और पूजा की मौत हो गई, लेकिन आरती की हालत स्थिर है। आरती ने जहर इसलिए खाया था, क्योंकि उसकी दोनों युवतियों ने जहर खा लिया था, लेकिन आरती को जहरीला पदार्थ खाने के बाद उलटी हो गई थी। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत चौबे के अनुसार आष्टा भेजी गई टीम हर एंगल से इस मामले की जांच करेगी।
स्कूल से सीधे इंदौर आ गई थीं
पुलिस को पता चला है कि तीनों आष्टा के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं और शुक्रवार को स्कूल से ही इंदौर आ गई थीं। तीनों स्कूली यूनिफॉर्म के बजाए दूसरी ड्रेस पहनकर स्कूल गई थीं। तीनों पढ़ाई में भी होशियार थीं। उन्होंने अपने परिजनों को भी इंदौर आने की जानकारी नहीं दी थी।