फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में एक सिरफिरे ने काटे श्वान के कान, पुलिस ने किया केस दर्ज

Sun, 01 Jan 2023 08:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक युवक ने छोटे से श्वान के दोनो कान काट दिए। लोगों ने इसकी जानकारी पशुप्रेमियों को दी। अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया हैै। वह पहले भी एक श्वान को चाकू मारकर घायल कर चुका हैै।  
विज्ञापन
घायल श्वान, जिसके दोनो कान काटे गए। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोग अब मूक पशुअेां के साथ भी आपराधिक घटनाएं करने में पीछे नहीं है। इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक सिरफिरे ने छोटे से श्वान के दोनो कान काट दिए। श्वान लहूलुहान हालत में कहराता रहा। जब इस घटना की जानकारी पशुप्रेमियों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पहले श्वान का इलाज किया। इसके बाद कान काटने वाले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की।

चंदननगर क्षेत्र में एक सिरफिरे ने गली में घूमने वाले एक श्वान के ही दोनों कान काट दिए। आरोपी के खिलाफ पशु प्रेमियों ने थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार घटना मारुति पैलेस कालोनी की है। यहां रहने वाले युवक पप्पू साहू ने बस्ती में घूमने वाले एक काले रंग के श्वान के दोनो कान काट दिए।

विज्ञापन


पीपुल्स फार एनिमल्स की अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने पप्पू साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। जैन ने पुलिस को बताया कि साहू के कान काटने पर श्वान दर्द से परेशान है। उन्होंने श्वान के कान काटे जाने का वीडियो मिला था, इसके बाद वे बस्ती पहुंची। श्वान के दोनो कानों की प्रियांशु ने ड्रेसिंग कराई है।

पहले भी एक श्वान को मार चुका है चाकू

आरोपी पप्पू साहू के बारे में काॅॅॅलोनी के लोगों ने बताया कि पहले भी वह एक अन्य कुत्ते को चाकू मार चुका है। पशुप्रेमियों ने पप्पू से काट काटने की वजह पूछी तो वह उनसे ही बहस करने लगा। काॅलोनी के लोगों ने बताया कि श्वान बड़ा होकर खूंखार न हो, इस तरह का अजीबोगरीब तर्क देकर पप्पू ने कान काटे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें