फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM: हम अपने छात्रों को हांगकांग से इंदौर भेजने के लिए बेहद उत्सुक हैं, शिक्षा-संस्कृति का आदान प्रदान जरूरी

Tue, 28 Nov 2023 05:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आईआईएम इंदौर iim indore ने हांगकांग की यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू,  एमओयू के बाद हांगकांग यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट ने छात्रों को इंदौर भेजने पर दिखाई उत्सुकता 
 
विज्ञापन
iim indore - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएम इंदौर iim indore ने हांगकांग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी (एचकेबीयू) के साथ एमओयू किया है। नए पाठ्यक्रम तैयार करने, जॉइंट रिसर्च करने और स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज को बढ़ावा देने के लिए यह एमओयू हुआ है। आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय और एचकेबीयू के वाइस प्रेसिडेंट (टीचिंग एवं लर्निंग), डॉ. अल्बर्ट चाउ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य वैश्विक शैक्षणिक सीमाओं को पाटने और अंतर-सांस्कृतिक अनुभवों को बढ़ावा देना है। इससे न केवल विविध शिक्षण के लिए उचित वातावरण तैयार होगा, बल्कि दोनों संस्थानों प्रयासों से नई चर्चाएं भी प्रेरित होंगी। इनसे नए पाठ्यक्रमों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. हिमांशु राय ने कहा, हमने पिछले पांच वर्षों में 18 अंतरराष्ट्रीय समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं और यह 19वां सहयोग है। यह साझेदारी वैश्विक उत्कृष्टता और सहयोगात्मक शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एचकेबीयू के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य भौगोलिक सीमाओं से परे नवीन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक मंच तैयार करना है। इससे दोनों संस्थानों के फैकल्टी और स्टूडेंट्स को लाभ होगा। 

छात्रों के लिए वैश्विक स्तर पर सीखने का मौका बढ़ेगा
एक्सचेंज प्रोग्राम के ज़रिए हमारे फैकल्टी और स्टूडेंट्स नए विचारों और विविध दृष्टिकोणों वाले लोगों और समूहों से मिलेंगे, जिससे एक जीवंत शैक्षणिक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, विभिन्न आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों की बौद्धिक वृद्धि होगी और ज्ञान साझा करने से उनके सोचने-विचारने की क्षमता का विस्तार भी होगा। इससे निरंतर सीखने और विकास के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन


हम अपने छात्रों को भारत भेजने के लिए उत्सुक हैं
आईआईएम इंदौर के साथ सहयोग पर प्रसन्नता साझा करते हुए, डॉ. अल्बर्ट चाउ ने कहा, 'इस सहयोग के अंतर्गत हम स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए एक स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत करना चाहते हैं। हम हमारे एचकेबीयू के बीबीए छात्रों को आईआईएम इंदौर भेजने के लिए उत्सुक है। इसी के साथ हम आईआईएम इंदौर के आईपीएम छात्रों का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही हम जॉइंट रिसर्च और डाटा एक्सचेंज के लिए भी सहयोग करेंगे, जिससे शैक्षणिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने बताया कि जॉइंट प्रोग्राम्स से लर्निंग प्रोसेस यानि सीखने की प्रक्रिया में इनोवेशन की गुंजाइश बढ़ जाती है, जिससे अंततः दोनों संस्थानों को शिक्षण देने और रिसर्च में लाभ होगा। आईआईएम इंदौर का 20 देशों में 47 से अधिक संस्थानों के साथ सहयोग है। एचकेबीयू के साथ यह साझेदारी न केवल संस्थान के अकादमिक तालमेल को दर्शाती है, बल्कि समग्र शिक्षा के लिए आवश्यक सांस्कृतिक और बौद्धिक आदान-प्रदान का भी प्रतीक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें