फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ग्रोवर का इंदौर में जलाया पुतला, गृहमंत्री मिश्रा बोले- जिनके दिमाग में कचरा, उन्हें गंदगी दिखाती है

Mon, 11 Sep 2023 06:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर आने वाली ज्यातार सेलिब्रिटी 56 दुकान भी जाती है, लेकिन सफाई व्यवस्था पर टिप्पणी करने वाले ग्रोवर से यहां के व्यापारी नाराज है। उन्होंने 56 दुकान पर ग्रोवर की एंट्री पर रोक लगा दी 
विज्ञापन
विवादों में घिरे अशनीर ग्रोवर - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाने वाले उद्योगपति अशनीर ग्रोवर के खिलाफ सरकार एक्शन के मुड में नजर आ रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी उनके बयान पर आपत्ति ली है। उन्होंने कहा कि जिनके दिमाग में कचरा होगा, उन्हें गंदगी ही दिखाई देती है। इंदौरियों के सफाई कल्चर पर पूरे देश को गर्व है। सचमुच इंदौर ने लगातार छह बार सफाई में अव्वल आकर एक मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


उधर, अशनीर का सफाईकर्मियों ने पुतला फूंका और नारेबाजी की। इसके अलावा 56 दुकान व्यापारी संघ ने भी ग्रोवर की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया है। व्यापरियों ने कहा कि जब तक अशनीर अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे, तब तक उन्हें 56 दुकान में एंट्री नहीं मिलेगी।

इंदौर आए अशनीर ने एक कार्यक्रम के दौरान इंदौर की सफाई व्यवस्था को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इंदौर सफाई सर्वे खरीदता है। उनकी टिप्पणी जनप्रतिनिधियों को नागवार गुजरी। पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि ग्रोवर कौन होते हैं, शहर की सफाई व्यवस्था पर टिप्पणी करने वाले। उन्होंने इंदौरवासियों का अपमान किया है।
विज्ञापन

अशनीर के खिलाफ कार्रवाई के लिए इंदौर मेयर बोल चुके हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में शहर की सहभागिता होती है। ग्रोवर ने अपनी टिप्पणी से 30 लाख इंदौरवासियों का अपमान किया है।

माफी नहीं मांगी तो नहीं आने देंगे
इंदौर आने वाली ज्यादातर सेलिब्रिटी 56 दुकान भी जाती हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था पर टिप्पणी करने वाले ग्रोवर से यहां के व्यापारी नाराज हैं। 56 दुकान एसोसिएशन के गुंजन शर्मा ने कहा कि इंदौर अपनी मेहनत के दम पर छह बार सफाई में सरताज बना है। ग्रोवर का बयान आपत्तिजनक है। उन्होंने माफी नहीं मांगी तो 56 दुकान पर उन्हें नहीं आने दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें