इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दुबई से आई फ्लाइट से जब तस्कर उतरा तो पुलिस को उस पर शक हुआ। उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह दुबई से तस्करी कर सोना यहां पर लाया है। शुरुआती जांच के बाद जब सुरक्षकर्मियों ने उसका सामान चेक किया तो वे भी चौंक गए। उसके पास मौजूद पेन, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसी कई चीजों में सोना छुपाकर लाया गया था। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार पकड़ा रहे तस्कर
इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर तस्कर लगातार पकड़ा रहे हैं। दुबई से आने वाले कई तस्कर पकड़ाए जा चुके हैं जो सोने को अलग अलग तरीके से छुपाकर लाते हैं। अभी तक पकड़ाए कई तस्कर तो सोने को पिघलाकर उसे नया रूप देकर भी यहां लाए हैं।