फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: SBI के पूर्व मैनेजर और बेटी का शव फ्लैट में पड़ा था, बेटा फरार, छोटी बहन ने खुलवाया फ्लैट

Wed, 08 Nov 2023 09:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर Indore में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक बुजुर्ग और उनकी बेटी का शव कमरे में पड़ा मिला। रिश्तेदारों को बेटे पर हत्या की शंका है। घटना के बाद से वह फरार है। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर Indore में एक बुजुर्ग और बेटी की हत्या की सनसनीखेज घटना ने पूरे शहर को चौंका दिया है। घटना इंदौर के संयोगितागंज इलाके की है। बुधवार शाम लोगों को बंद मकान में बुजुर्ग और बेटी का शव दिखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से बुजुर्ग का बेटा फरार है। पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग और बेटी के शव बरामद कर मर्चुरी में भिजवाए। बेटे की तलाश की जा रही है। दोनों को पड़ोसियों ने तीन दिन से नहीं देखा था। इस आधार पर बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले हत्या हुई है। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। 
विज्ञापन


घटना के बाद से बेटा फरार
डीसीपी जोन 3 पंकज पांडे ने बताया कि नवलखा के पास आईडीए बिल्डिंग में बुजुर्ग अपनी बेटी और बेटे के साथ में रहते थे। एसबीआई के पूर्व मैनेजर किशोर धामंदे और उनकी बेटी रमा धामंदे का शव बिल्डिंग के ही उनके फ्लैट में मिला है। बुजुर्ग की उम्र 76 साल और बेटी की उम्र 53 साल है। इन दोनों के साथ ही बेटा पुल्कित उर्फ मुकुल धामंदे भी रहता था। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

बेटे पर हत्या की शंका
रिश्तेदारों ने शंका जताई है कि बेटे ने ही दोनों को मौत के घाट उतारा है। आसपास के लोगों का कहना है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह घर पर नहीं मिला। रिश्तेदारों ने भी उस पर हत्या की शंका जाहिर की है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन


छोटी बेटी लगाती रही फोन
मामले का खुलासा तब हुआ जब छोटी बेटी फोन लगाती रही और किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। बेटी घर पहुंची तो बाहर ताला लगा था। अंदर से बदबू भी आ रही थी। इस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता और बेटी दोनों के शव मिले। पुलिस अब बेटे पुल्कित को तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि उसके मिलने पर स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें