फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime News: इंजीनियरिंग की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

Wed, 05 Apr 2023 03:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सुसाइड केस करने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं
 
विज्ञापन
Indore Crime News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में युवाओं द्वारा सुसाइड करने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। छात्रा फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। रात में भाई ने उसे कमरे में फंदे से लटकते देखा तो मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि रिंकी निजी कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। रात को उसने भाई के साथ खाना खाया और कमरे में चली गई। इसके बाद रात करीब 12 बजे परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा। टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि छात्रा का नाम रिंकी (25) पुत्र संतोष कुशवाह निवासी गुरुनानक कालोनी है। पुलिस ने अभी परिजन के बयान लिए हैं। अभी कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं आत्महत्या को लेकर भी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। छात्रा का मोबाइल जब्त कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें