इंदौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर जयपुर ट्रेन में रेलवे इंजीनियर का शव मिला। उनकी मौत की वजह साफ नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत का कारण पता चल सके। सुबह रेलवे सफाई कर्मचारी कोच में गया तो रेलवे इंजीनियर रहीमुद्दीन पिता निजामुदीन अचेत अवस्था में मिले। वे इंदौर जयपुर ट्रेन में एसी कोच के प्रभारी थे। कर्मचारी उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने उनके परिजनों को भी जानकारी दे दी। मौत किस वजह से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। इंजीनियर को दिल की बीमारी भी थी।
इंदौर में बुजुर्ग ने फांसी लगाई
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक बुजुर्ग ने फांसी लगा ली। वे 78 साल के थी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो रही है। बेटे द्वारा प्रताड़ित करने की बात सामने आ रही है।मृतक का नाम सुभाष पिता शरद झनाने है। पुलिस पता कर रही है कि वे किस वजह से डिप्रेशन में थे।