फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बारिश का असर सब्जियों पर, इंदौर मेें हरा धनिया बिका दो सौ रुपये किलो, टमाटर के भाव भी तेज

Mon, 26 Jun 2023 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सब्जी व्यापारियों के अनुसार बीते तीन चार दिनों से बारिश के कारण सब्जी के दाम बढ़े है,क्योकि आसपास के राज्यों से आवक नहीं हो रही है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खेेतों में बारिश होने के कारण कीचड़ है। बारिश में सबि्जयां भी जल्दी खराब होती है। 
विज्ञापन
सब्जियों के भाव मेें तेजी। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बारिश ने सब्जियों के भावों में तेेजी ला दी है। हरी सब्जियां पानी लगने से खराब हो जाती है और उनकी आवक कम हो जााती है। रविवार को मंडियों मेें हरा धनिया काफी कम पहुंचा और भाव में तेजी देखी गई। डिमांड ज्यादा अौर अावक कम होने के कारण सोमवार को हरा धनिया धोक मेें 100 से डेढ़ सौ रुपये किलो में बिका और खेरची में इसके दाम 200 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे।

सब्जी व्यापारियों के अनुसार बीते तीन चार दिनों से बारिश के कारण सब्जी के दाम बढ़े है,क्योकि आसपास के राज्यों से आवक नहीं हो रही है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खेेतों में बारिश होने के कारण कीचड़ है। बारिश में सबि्जयां भी जल्दी खराब होती है।

विज्ञापन

इस कारण सब्जियों के दामों में तेजी है। सब्जियों में सबसे ज्यादा डिमांड हरी मिर्ची, टमाटर और हरे धनिया की रहती है और तीनों के दाम सबसे तेज हैै। इंदौर में टमाटर गुजरात, महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्यों से अाता है, लेकिन बाारिश के कारण वहां से भी माल कम अा रहा है।

इस कारण टमाटर भी इंदौर में 100 से 120 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा हरी मिर्ची भी 100 रुपये किलो में बिक रही है। इंदौर की मंडियों में उज्जैन, खरगोन, सांवेर, धरमपुरी, मानपुर सहित आसपास से सबि्जयां बिकने आती है,लेकिन दो दिन दिनों से इन क्षेत्रोंं में जोरदार बारिश हुई है। इस कारण खेतों से मंडियों तक किसान उपज नहीं पहुंचा पा रहे हैै। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि बारिश के कारण वैसे ही हर साल 10 से 15 प्रतिशत तक भाव बढ़ जाते है, लेकिन इस बार भावों में काफी तेजी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें