फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप: नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा, लगातार दो बार आए भूकंप के झटके

Tue, 17 Nov 2026 02:45 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नर्मदा घाटी में दो महीने के भीतर दूसरी बार भूकंप आने से भूगर्भीय हलचल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, घाटी में मौजूद पुरानी भूगर्भीय दरारें, चट्टानों की संरचना और जलाशयों में पानी की मात्रा भूकंप की वजहों में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
खरगोन में भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले खरगोन जिले में आए 4.5 तीव्रता के भूकंप ने एक बार फिर नर्मदा घाटी की चिंता बढ़ा दी है। दो महीने में लगातार दूसरी बार भूकंप आया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि घाटी में भूगर्भीय हलचल बढ़ने से यह स्थिति निर्मित होती है।

विज्ञापन



इस बार बुरहानपुर से लेकर बड़वानी और महाराष्ट्र के घाटी वाले हिस्से में बारिश कम हुई है। इसे भी भूकंप के कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है। भूगर्भीय चट्टानों में कम बारिश के कारण नमी की कमी और दरारों से भी जमीन के भीतर की स्थिति प्रभावित होती है। नर्मदा घाटी का बड़ा हिस्सा दक्कन ट्रैप की चट्टानों पर है, जिसमें अलग-अलग लावा की परतें और प्राकृतिक जोड़ हैं।
 

14 नवंबर को आए भूकंप के झटके खंडवा, धार, बड़वानी और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। इससे पहले 18 अक्टूबर को भी 3 तीव्रता का भूकंप खरगोन में आया था। करीब 30 दिन में दो बार भूकंप आने से चिंता बढ़ गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि नर्मदा घाटी धरती के भीतर फैली पुरानी भूगर्भीय दरारों और चट्टानों की हलचल से बनी संरचनाओं का हिस्सा है। इस कारण यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

 

नर्मदा घाटी पर बने इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर और सरदार सरोवर बांधों के कारण भी भूगर्भीय हलचल हो सकती है, क्योंकि जलाशयों में पानी की मात्रा चट्टानों पर दबाव बढ़ा सकती है। वर्ष 2019 में सरदार सरोवर बांध भरने के बाद कुछ गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
 

पहले भी आ चुके हैं भूकंप

नर्मदा घाटी में पहले भी भूकंप की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन 4.5 तीव्रता का भूकंप आना चिंता का विषय है। जलवायु परिवर्तन के कारण निमाड़ के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। यह हिस्सा नर्मदा घाटी का भी है। यहां भूगर्भीय दरारों से बनी संरचनाएं हैं, जो कमजोर मानी जाती हैं।— सिद्धार्थ सोनी, भूतपूर्व प्रोफेसर, जीएसआईटीएस कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें