फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास, जानिए आप: मनेगी गोपाअष्टमी, मंदिरों में होंगे आयोजन

Tue, 17 Nov 2026 08:06 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में मंगलवार को सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होंगे। इसके अलावा दीपावली मिलन समारोह का सिलसिला भी थमा नहीं है। गोपाष्टमी पर भी मंदिरों में आयोजन होंगे।इसके अलावा संगीत के आयोजन भी शहर में होंगे।

 

विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • इंदौर के यशवंत क्लब में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप स्पर्धा चल रही है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से कई रोचक मुकाबले होंगे। स्पर्धा में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए थे।
 
  • श्रीश्री विद्याधाम में मंगलवार को गोपाष्टमी मनाई जाएगी। सुबह गौपूजन होगा और शाम को 56 भोग लगाए जाएंगे। शाम साढ़े छह बजे महाआरती होगी।
 
  • सांवेर रोड स्थित विद्याधाम में गणेश मंडल पूजन के साथ सुबह साढ़े नौ बजे दीपावली मिलन समारोह और गोपाष्टमी मनाई जाएगी।
 
  • इंदौर के प्रेस क्लब सभागृह में शाम छह से सात बजे तक पुराने गीतों की प्रस्तुति कलाकार देंगे। अभिनेता राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार की फिल्मों के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
 
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार अज्ञेय के साहित्यिक कृतित्व और व्यक्तित्व पर हिंदी साहित्य समिति में गोष्ठी होगी। शाम साढ़े पांच बजे रचना का पाठ भी होगा।
 
  • शांति निकेतन मॉर्निंग वॉकर ग्रुप द्वारा गायक मुकेश की याद में संगीतमय प्रस्तुति लाभ मंडपम में होगी। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें