फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E Visa: इंदौर एयरपोर्ट पर भी ई वीजा मान्य होगा, फिजिकल कॉपी की जरूरत नहीं होगी

Fri, 29 Dec 2023 07:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि अब यात्रियों को ई वीजा के साथ आने पर परेशानी नहीं होगी। विदेश मंत्रालय ने ई वीजा के उपयोग पर स्वीकृति दे दी है।
 
विज्ञापन
Indore Airport - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सीधे इंदौर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए अब एक बड़ी सुविधा हो गई है। इंदौर एयरपोर्ट पर भी अब ई वीजा मान्य होगा। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर वीजा की फिजिकल कॉपी होना अनिवार्य था। इस विषय में सांसद शंकर लालवानी ने विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी और इसके बाद अब ई वीजा की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि दुबई से आने वाली फ्लाइट में ऐसे कई बार मौके आए हैं जब यात्री ई वीजा लेकर सीधे इंदौर पहुंच गए हैं और उसके बाद उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसे लेकर विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था और अब ई वीजा अब इंदौर एयरपोर्ट पर भी मान्य होगा। दुबई से इंदौर आने वाले कई यात्री एयरपोर्ट पर ई वीजा के कारण परेशान हो चुके हैं। सांसद शंकर लालवानी ने कई मीटिंग में ई वीजा के लिए मांग की थी और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर यह मामला उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें