फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year: नए साल पर कहां-कहां जा सकते हैं घूमने, मंदिरों से लेकर मॉल्स, गार्डन, पर्यटन स्थलों पर खास तैयारियां

Fri, 29 Dec 2023 05:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नए साल (New Year) की तैयारियों में शहर सज रहा है। शहरवासियों ने भी कई तरह के प्लान बनाए हैं। मौज मस्ती और सैर सपाटे के बीच पुलिस और प्रशासन ने कुछ हिदायतें भी जारी की हैं। 
 
विज्ञापन
56 दुकान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल (New Year) की तैयारियों में शहर सजने लगा है और शहरवासी भी कई तरह से प्लान बना रहे हैं। शहर में कई तरह के स्पाट हैं जहां पर नए साल का सेलिब्रेशन किया जाता है। मौज मस्ती, खानपान और सैर सपाटे के लिए मशहूर इंदौर में न तो एडवेंचर्स प्लेस की कमी है न ही शौकीन लोगों की। इन सबके बीच पुलिस और प्रशासन भी तैयारियां कर रहा है और कई हिदायतें भी जारी की हैं। 
विज्ञापन


धार्मिक स्थल
इंदौर में 31 दिसंबर की शाम से ही प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने वालों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। खजराना गणेश, बड़ा गणपति, रणजीत हनुमान, राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर आदि कई प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालु साल के अंतिम दिन ही जमा हो जाते हैं। भगवान के दर्शन के साथ ही सब नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं। खजराना मंदिर प्रशासन ने कहा है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दिन छह लाख से अधिक भक्त मंदिर पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए वाहनों के एंट्री पाइंट की व्यवस्था बदली जाएगी। हर भक्त को आसानी से दर्शन हो जाएं इसके लिए मुख्य द्वार पर भी व्यवस्था बदली जाएगी। इसी तरह रणजीत हनुमान, बड़ा गणपति और अन्य प्रमुख मंदिरों में भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था भक्तों की संख्या को देखते हुए बदली जाएगी। 

प्रमुख फूड जोन
इंदौर के प्रमुख फूड जोन में सराफा, 56 दुकान और मेघदूत चाट चौपाटी आता है। यह तीनों जगह नए साल पर फुल रहने वाली हैं। इसके अलावा शहर में अन्नपूर्णा, विजय नगर, बड़ा गणपति, बायपास और बंगाली क्षेत्र में भी अलग अलग फूड जोन बने हैं। यहां पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी जाएगी।
विज्ञापन


माल, होटल, पब
ट्रेजर आइलैंड, सी 21, मल्हार, मंगलसिटी, सपना संगीता, फोनिक्स, सेंट्रल आदि शहर के प्रमुख माल्स में खासी तैयारियां की गई हैं। यहां पर शहरवासियों के लिए बड़ी एलईडी लगी हैं जिन पर नए फिल्मी सांग और वीडियो के साथ नए साल का जश्न मनाया जाएगा। सभी माल्स ने खूबसूरत लाइटिंग की है साथ ही कई तरह से डेकोरेशन भी किए जा रहे हैं। 

गार्डन
नेहरू पार्क, रीजनल पार्क, मेघदूत गार्डन, राजवाड़ा गार्डन और कृष्णपुरा छत्री पर भी विशेष साज सज्जा की जाएगी। यहां पर शहरवासी परिवार के साथ पहुंचेंगे और शापिंग, खानपान सभी चीजों का आनंद ले सकेंगे। 

पर्यटन स्थल
सुहाना मौसम होने की वजह से नया साल सेलिब्रेट करने के लिए लोग इंदौर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी जाएंगे। चोरल, तिंछाफाल, मांडव, ओंकारेश्वर आदि स्थानों पर लोग पर्यटन के लिए अधिक संख्या में जाएंगे। 

पुलिस और प्रशासन ने जारी की हिदायतें
नए साल के जश्न को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी हिदायतें जारी की हैं। इंदौर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस कड़ी चेकिंग करेंगी। यदि कोई भी नशे में मिला या गलत ड्राइविंग करता पाया गया तो तुरंत उस पर कार्रवाई होगी। इसके साथ शहर के होटल, पब आदि पुलिस की नजर में रहेंगे। देर रात तक खुले रहने पर यहां भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें