फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर नशे में बेच रहा था टिकट, कार्रवाई की तैयारी

Sun, 25 Jun 2023 12:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना शनिवार रात रेलवे स्टेशन के छोटी ग्वालटोली गेट के पास बने टिकट काउंटर की है। यहां काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी थी,क्योकि काउंटर पर बैठा कर्मचारी न टिकट दे रहा था और न ही वह ठीक से जवाब दे रहा था।
विज्ञापन
नशे की हालत मेें रेलवे कर्मचारी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर एक कर्मचारी नशे की हालत में नजर आया। वह काउंटर पर बैठा था और नशे की हालत में इतना चूर था कि ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रहा था। इस हालत में यात्रियों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। रेल विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है और कर्मचारी का मेडिकल कराया है। शराब के नशे में ड्यूटी करने के मामले में उस पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात इंदौर रेलवे स्टेशन के छोटी ग्वालटोली गेट के पास बने टिकट काउंटर की है। यहां काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी थी, क्योंकि काउंटर पर बैठा कर्मचारी न टिकट दे रहा था और न ही वह ठीक से जवाब दे रहा था। बोझिल आंखों से कभी याात्रियों को देख रहा था तो कभी नीचे गर्दन कर लहरा रहा था। काउंटर पर भीड़ बढ़ने पर एक यात्री ने अपना मोबाइल निकाला और नशे में डूबे कर्मचारी का वीडियो बना लिया।

शरीर में अल्कोहल मिली तो कार्रवाई
इस मामले में रेलवे जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। घटना शनिवार शाम की है। वह रेलवे का ही कर्मचारी है। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट में यदि अल्कोहल का सेवन पाया गया था तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रेलवे के इस कर्मचारी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें