फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नर्मदा लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बालक की मौत, निर्माण एजेंसी पर एफआईआर होगी

Sat, 24 Jun 2023 09:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अफसरों को लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बालक की मौत पर शोक व्यक्त किया है और एलएनटी कंपनी के अफसरों पर प्रकरण दर्ज कराने के निेर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस मामले में लापरवाही बरती है।

विज्ञापन
यह बच्चा हुआ हादसे का शिकार। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बारिश ने नगर निगम के कामों की पोल खोल कर रख दी। जगह-जगह खोदे गए गड्ढों को अफसरों ने नहीं भरवाया और एक पांच साल के बच्चे को इसकी कीमत जान देकर गंवाना पड़ी। घटना इदरीस नगर की है। पांच वर्षीय वंश पिता विजय घर के सामने खेल रहा था और वह घर के बाहर खोदे गए गड्ढे में गिर गया।

विज्ञापन


चार फुट से ज्यादा गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। परिजनों का ध्यान भी गड्ढे पर नहीं गया। जब काफी देर तक वंश घर में नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसकी लाश नर्मदा लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मिली।

कंपनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश

इस घटना के बाद नगर निगम के अफसर भी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर गड्ढे को कवर किया। अफसरों को लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बालक की मौत पर शोक व्यक्त किया है और एलएनटी कंपनी के अफसरों पर प्रकरण दर्ज कराने के निेर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस मामले में लापरवाही बरती है।इससे पहले लसुडिया क्षेत्र मेें नर्मदा लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बाइक सवार गिरकर घायल हो चुका है, लेकिन अफसरों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।

नेहरु नगर में 40 साल पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिरा

नेहरु नगर में हाऊसिंग बोर्ड की 40 साल पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। इस हादसे में तल मंजिल पर रहने वाला परिवार बाल-बाल बच गया। छज्जे के गिरने से शेड भी नष्ट हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूर्व पार्षद चंदू शिंदे मौके पर पहुंचे और अफसरों को बुलवाकर बचे खतरनाक हिस्से को हटवाया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें