फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: खंडवा का संभागीय परियोजना इंजीनियर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ाया, इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई

Fri, 05 Aug 2022 02:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने खंडवा में संभागीय परियोजना इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इंजीनियर ने 10 लाख रुपये का बिल क्लीयर करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
संभागीय परियोजना इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने खंडवा में संभागीय परियोजना इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार नितिन मिश्रा, निवासी बाहेती कॉलोनी की कंसल्टेंसी फर्म है। आवेदक ने खंडवा लोक निर्माण विभाग के पीआईयू का कंसल्टेंसी, डीपीआर तथा सुपरविज़न कार्य किया था, जिसका विभाग के पास 10 लाख रुपये का बिल पेंडिंग था।
विज्ञापन


आरोपी पीयूष अग्रवाल ने बिल क्लीयर कराने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे। पीड़ित ने लोकायुक्त को मामले की जानकारी दी। सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने खंडवा में पीआईयू कार्यालय पहुंचकर आरोपी इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें