फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन, धनतेरस के दिन करें अपने डॉक्टरों का सम्मान

Fri, 10 Nov 2023 08:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने धनतेरस Dhanteras 2023 के पर्व को आयुर्वेद से जोड़ा। लोगों को डॉक्टरों का सम्मान करना सिखाया। 
 
विज्ञापन
योग गुरु कृष्णा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस से दीपोत्सव पर्व की शुरुआत हो गई है। धनतेरस के दिन आयुर्वेदिक दिवस भी मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन औषधि इस धरती पर आई थी। औषधि को देखना हो तो हम डॉक्टर के पास जाते हैं। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए शहर के आध्यात्मिक योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने धनतेरस Dhanteras 2023 के पर्व को आयुर्वेद से जोड़ा।
विज्ञापन


80 वर्ष आयु के डॉक्टर शशिकांत शर्मा का पाद पूजन कर धनतेरस पर्व कृतज्ञता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके साथ एक अस्पताल में डॉक्टरों का तिरंगे दुप्पटे से सम्मान किया गया। मिश्रा ने समाज को संदेश दिया कि आज के दिन अपने फैमिली डॉक्टर को कृतज्ञवाद जरूर दें क्योंकि विषम परिस्थिति में तो हम डॉक्टर के पास जाते ही हैं पर जब स्वस्थ हों तब भी उन्हें याद करें। उन्होंने डॉक्टर शशिकांत शर्मा, डॉक्टर रविन्द्र सिंह नैय्यर, एमिनेट हॉस्पिटल के डॉक्टर शिवहरे, मनोज राठौर, वेटनरी डॉक्टर तिलक वर्मा, दवाई मर्चेंट सतबीर सिंह का सम्मान कर धनतेररस पर्व मनाया। 

आज एक्सपायर दवाईयां भी बाहर करें
योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने कहा कि लोगों के घरों में बड़ी संख्या में एक्सपायर दवाईयां मिलती हैं। आज के दिन हम चांदी के सिक्के और बर्तन आदि खरीदते हैं। इसी के साथ आज घर की एक्सपायर दवाईयों को भी बाहर करें। यह दिन धन और वैभव के साथ स्वास्थ्य का भी प्रतीक है। कृष्णा गुरुजी के साथ इस मौके पर पंडित  भवानी चंद्र शास्त्री, विजय केलकर, मीता चंद्रा भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें