फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid: एक साल बाद इंदौर में मिला कोरोना का मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Sat, 09 Dec 2023 10:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हरदा से इंदौर आने पर मरीज को कोरोना Corona का पता चला। इंदौर में उन्होंने Covid का टेस्ट कराया। इसके बाद में उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन बाद दी जानकारी। 
 
विज्ञापन
Covid Case In Indore - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय के बाद इंदौर में कोरोना का मरीज मिला है। माना जा रहा था कि अब प्रदेश कोरोना मुक्त हो चुका है लेकिन इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लगभग एक साल के बाद यहां पर कोरोना का कोई मरीज मिला है।
विज्ञापन


हरदा से इंदौर आया था मरीज
अधिकारियों ने बताया कि 75 वर्षीय मरीज 24 नवंबर को कोविड पाजिटिव आया था। वह हरदा का रहने वाला है और उसका बेटा यहां पर रहकर नौकरी करता है। इंदौर आने पर उसे सर्दी-खांसी हो गई तो निजी अस्पताल में डाक्टर को दिखाने गए। इस दौरान डाक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उन्हें कोरोना है। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में रहे और अब पूरी तरह ठीक हैं। 

विभाग को पहले से थी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग को कोरोना पाजिटिव मरीज की जानकारी पहले से ही मिल गई थी लेकिन 15 दिन तक इसकी जानकारी नहीं दी गई। अब तक इंदौर में 2,12,861 कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 1472 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं 211389 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन के बाद ठीक हुए
नोडल अधिकारी डाक्टर अमित मालाकर ने बताया कि कोरोना का मरीज 24 नवंबर को मिला था। वह होम आइसोलेशन के बाद अब बिल्कुल स्वस्थ है। निजी अस्पताल में सर्दी-खांसी होने पर जांच करवाने गया था, इसी दौरान पाजिटिव आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें