सीढ़ी पर आते जाते समय अंकल मुझे बेड टच करते हैं, उन्होंने छत पर भी मेरे साथ हरकत की। 11 साल की बच्ची ने यह बातें अपनी मां को बताई। इसके बाद मासूम से छेड़छाड़ और बेड टच करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मासूम ने सबसे पहले अपनी मां को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी और मासूम एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। आरोपी युवक उसे आते-जाते बैड टच करता था। रविवार को भी ऐसा ही होने पर मासूम ने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां और पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
टीआई संतोष दूधी के मुताबिक इलाके में रहने वाली 11 साल की बच्ची अपनी मां के साथ थाने आई थी। बच्ची ने बताया कि उनके अपार्टमेंट में एक अंकल अशोक भट्ट रहते हैं। वह जब भी सीढ़ियों पर आती- जाती है तो कभी-कभी अंकल सामने आ जाते हैं। वह बैड टच करते हैं। इतना ही नहीं दो-तीन माह पहले भी छत पर मेरे साथ इस तरह से उन्होंने हरकत की। मुझे अच्छा नहीं लगा था। मामले में पुलिस ने अशोक भट्ट के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। रात में आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है।