फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फार्म हाउस के स्वीमिंग पुल में डूबने से बच्चे की मौत, दोस्त आवाज लगाते रहे बचाने वाला कोई नहीं था

Mon, 22 May 2023 06:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खेलने के दौरान हुआ हादसा, दोस्तों के साथ नहाने गया था, डूबने के दौरान बचाने वाला कोई नहीं था
 
विज्ञापन
सक्षम चौहान - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीमिंग पुल में नहाने के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के वक्त वहां पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे जिस वजह से बच्चे की जान चली गई। घटना गांधी नगर इलाके के फार्म हाउस की है। परिवार के लोग शाम को उसे निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसे कुछ देर वैंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


गांधी नगर थाने के एसआई योगेश कुमार के मुताबिक 15 साल के सक्षम पुत्र रितेश चौहान निवासी सिद्धार्थ नगर अपने मामा के बेटों और दोस्तों के साथ दिलीप नगर के मनाली फार्म हाउस गया था। यहां के स्वीमिंग पुल में पानी ज्यादा होने के चलते डूबने से उसकी मौत हो गई। सक्षम काफी देर तक बाहर नहीं आया। साथ खेल रहे बच्चों ने आवाज लगाई लेकिन वहां पर उसे बचाने वाला कोई नहीं था। उसे बाहर निकाला तो वह बेसुध था। उसके फेफड़ों में पानी भर गया था। बाद में उसे उपचार के लिए दोस्त अस्पताल लेकर गए थे लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। सक्षम आठवीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था। परिवार में उसका एक और भाई है। पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें