फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: पांच नंबर विधानसभा इस बार डेंजर जोन में, भाजपा लगा सकती है नए चेहरे पर दांव

Wed, 11 Oct 2023 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चार नंबर विधानसभा वोटरों के लिहाज से भी बड़ी विधानसभा है। खजरान और आजाद नगर जैसे मुस्लिमबाहुल्य इलाकों में कांग्रेस का तगड़ा वोटबैंक है। पिछले चुनाव की मतगणना में हार्डिया की लीड़ इस वार्ड से ही कम हुई थी।
विज्ञापन
पांच नंबर विधानसभा में भाजपा दे सकती है नया चेहरा। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 साल से पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा रहा है। लगातार चार बार इस सीट से महेंद्र हार्डिया चुनाव जीते है, लेकिन इस बार यह सीट डेंजर जोन में मानी जा रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण पटेल की हार सिर्फ 1100 वोटों से हुई थी। पांच साल वे इसी क्षेत्र में सक्रिय रहे है।

विज्ञापन


भाजपा की चौथी सूची में इस सीट को होल्ड पर रख दिया गया। इससे यह तय है कि भाजपा इस बार पांच नंबर सीट पर नए चेहरों पर दांव लगा सकती है, हालांकि इस सीट पर दावेदारों की कमी नहीं है।

पांच नंबर विधानसभा वोटरों के लिहाज से भी बड़ी विधानसभा है। खजरान और आजाद नगर जैसे मुस्लिमबाहुल्य इलाकों में कांग्रेस का तगड़ा वोटबैंक है। पिछले चुनाव की मतगणना में हार्डिया 10 हजार वोटों से आगे थे, लेकिन अंतिम दो राउंडों में आजाद नगर वार्ड की वोट गिरे गए तो 9 हजार की लीड कम हो गई थी और हार्डिया किनारे पर चुनाव जीत पाए थे।

गोमा की फेल, पंचम की फेल, सोमनाथ की चाल, नेहरु नगर जैसे क्षेत्रों में भाजपा की पैठ है। इन इलाकों पर कैलाश विजयवर्गीय का भी प्रभाव है,क्योकि पहले यह दो नंबर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा थे। परिसीमन के बाद ये पांच नंबर विधानसभा में जुड़े।

नए दावेदार टिकट की दौड़ में

इस सीट पर दावेदारों की दौड़ में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी है। उन्होंने ज्यादातर भाजपा पार्षदों को भी साध लिया है। गौरव के अलावा नानूराम कुमावत, मुकेश राजावत भी टिकट मांग रहे है। पहले यह कयास भी लगाए जा रहे थे कि विधायक रमेश मेंदोला की सीट बदलकर भाजपा उन्हें पांच नंबर में भेज सकती है, लेकिन दो नंबर से उनका टिकट फायनल होने के बाद अब भाजपा पांच नंबर में स्थानीय उम्मीदवार पर ही फोकस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें