फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: परीक्षा दे रहे छात्रों पर गिरी कॉलेज की छत, इंदौर के आर्ट्स एंड कॉमर्स का मामला

Wed, 12 Apr 2023 05:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (आर्ट्स एंड कॉमर्स ) में बुधवार को छात्रों की जान पर बन आई। यहां पर परीक्षाएं चल रही हैं और उसी समय एक कमरे में छत गिरी। इसमें एक छात्र की नाक में गहरी चोट आई और सिर फट गया।
विज्ञापन
छात्र की नाक में गहरी चोट आई और सिर फट गया। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी कालेजों में लापरवाही का ये आलम है कि छात्रों की जान पर तक बन आती है। इंदौर के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (आर्ट्स एंड कॉमर्स ) में बुधवार को छात्रों की जान पर बन आई। यहां पर परीक्षाएं चल रही हैं और उसी समय एक कमरे में छत गिरी। इसमें एक छात्र की नाक में गहरी चोट आई और सिर फट गया। कई अन्य छात्रों ने तुरंत खुद को बचाया। घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए ले गए। इसके बाद एबीवीपी संगठन के छात्र कालेज पहुंचे और जिम्मेदारों से बातचीत की। 
विज्ञापन


नई इमारत बनकर तैयार, पजेशन नहीं ले रहा कालेज
बताया जा रहा है कि कालेज की नई इमारत बनकर एक साल से तैयार है लेकिन कालेज पजेशन नहीं ले रहा है। इस लापरवाही की वजह से आज छात्रों की जान पर बन आई है। पुरानी इमारत का यह हाल है कि यहां जगह जगह पर छत टपकती है। बारिश के समय में तो कई कमरों में छात्रों का बैठकर पढ़ना भी संभव नहीं होता है। 

होलकर कालेज में भी हुआ हादसा
कुछ दिनों पहले होलकर कालेज में भी निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया था। यहां पर एक मजदूर गंभीर घायल हो गया था। यहां पर 2018 से नए भवन बनाने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


चार साल से चेता रहे हैं, आज हादसा हो ही गया
एबीवीपी के कालेज ईकाई अध्यक्ष अनूप व्यास ने बताया कि कालेज में बीए फाइनल की परीक्षा चल रही थी तभी यह हादसा हुआ। मैं चार साल से कालेज प्रबंधन को समझा रहा हूं पर कोई सुनने को ही तैयार नहीं है। छात्रों की जान की कोई कीमत ही नहीं समझता है। पूरी इमारत जर्जर हो चुकी है इसके बावजूद वहां पर कक्षाएं लग रही हैं और परीक्षा हो रही है। नई इमारत बनकर तैयार है लेकिन वहां पर शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें