फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाई, एक साल पहले मां छोड़कर चली गई थी

Sat, 23 Dec 2023 03:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बच्चे की परीक्षा चल रही थी। वह पेपर देकर आया और दोस्तों के साथ खेल रहा था। घर के अंदर आकर अचानक फांसी लगा ली। 
 
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उसकी उम्र मात्र 12 साल थी। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। अचानक वह घर में आया और फांसी लगा ली। उसने एेसा क्यों किया यह कारण साफ नहीं हुआ है। इतनी जानकारी मिली है कि वह अपने पिता और दादा दादी के साथ रहता था। उसकी मां उसे एक साल पहले छोड़कर चली गई थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक बच्चे का नाम वंश पिता सुनील मौर्या निवासी सिंधी कॉलोनी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम 4.30 से 5.30 बजे के बीच हुई। बच्चे ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। वंश स्कूल से आने के बाद बच्चों के साथ खेल रहा था। परिजन काम पर गए हुए थे। घर में बीमार दादी थी। वंश आया और अंदर से गेट लगा लिया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। दादी ने आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने देखा तो पता चला। इस बीच मोहल्ले के लोग बच्चे को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परीक्षा चल रही थी
वंश की परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार को वो पेपर देकर आया था। शनिवार को भी उसका पेपर था। तीन पेपर हो चुके हैं। वंश का एक छोटा भाई भी है। परिजनों ने बताया कि मां एक साल पहले छोड़कर जा चुकी है। वो दादा-दादी और पिता के साथ रहता था। उसके पिता पुताई का काम करते हैं। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें