फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year: नए साल में इंदौर को मिलेगी मेट्रो, ओवर ब्रिज और नए बस स्टैंड की सौगात, जानिए और क्या मिलेगा

Sat, 23 Dec 2023 12:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नया साल इंदौर के लिए सौगातें लेकर आ रहा है। मेट्रो चलने लगेगी। ओवरब्रिज भी मिलेगा। नए बस स्टैंड भी आकार ले लेंगे। जानिए 2024 में मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी किस तरह विकास की रफ्तार पर सवार होने वाला है...
विज्ञापन
खजराना ब्रिज छह माह में बनकर हो जाएगा तैयार - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी और मध्य भारत के सबसे बड़े शहर इंदौर को नए साल  में कई सौगातें मिलने वाली हैं। मेट्रो का संचालन शुरू होने वाला है। एमआर 10 ब्रिज से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का बचा काम पूरा होगा। इसके अलावा नए बस स्टैैंड भी काम करना शुरू कर देंगे। चुनावी साल होने के बावजूद इंदौर के खाते में ज्यादा सौगातें नहीं आई, क्योकि ज्यादातर काम 2023 में शुरू हुए थे। अब नए साल में यह सभी काम पूरे होने वाले हैं। शहर में 17 किलोमीटर के रुट पर मेट्रो का संचालन शुरू होगा। ब्रिज और बस स्टैंड की सौगात मिलने वाली है। नए साल में इंदौर में और भी नए काम शुरू हो सकते हैं, क्योकि चार साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगने वाला है। 

मेट्रो का ट्रायल रन रेडिसन चौराहे तक

विज्ञापन

2023 में मेट्रो का ट्रायल रन गांधी नगर डिपो से पहले स्टेशन तक हुआ, लेकिन नए साल में ट्रायल रन 17 किलोमीटर का होगा। यहां तक मेट्रो का संचालन भी शुरू हो सकता है। एमआर 10 ब्रिज से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो के बचे काम को पूरा किया जा रहा है। फिलहाल मध्य हिस्से का काम शुरू नहीं हुआ है। यहां सर्वे हो चुका है।

ब्रिज करेंगे रिंग रोड की राह आसान
शहर में चार नए ब्रिज बन रहे है। सालभर में तीन ब्रिजों का निर्माण पूरा हो सकता है। सबसे पहले खजराना ब्रिज तैयार होगा। यहां का काम तेजी से चल रहा है। इस ब्रिज पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। इसके साथ-साथ भंवरकुआं, हवा बंगला ब्रिज का काम भी तेजी से जारी है। लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज बनाया जा रहा है। इस चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। डबल डेकर ब्रिजों के निर्माण में सालभर से ज्यादा का समय लग सकता है। आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का कहना है कि चारों प्रोजेक्ट का काम तेज गति से चल रहा है। सालभर में चारों ब्रिज इंदौर के ट्रैफिक को आसान करने के लिए मददगार साबित होंगे।

मध्य हिस्से में बसों का ट्रैफिक होगा कम

विज्ञापन

इंदौर में मुंडला नायता और कुर्मेडी में दो नए बस स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। दोनों का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इनके संचालन से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान की तरफ से आने वाली बसों का आवागमन शहर के मध्य हिस्से में नहीं होगा। दोनो बस स्टेशनों में दो हजार से ज्यादा बसों के संचालन की क्षमता है। स्टेशनों के संचालन से दोनो क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेगी। नए होटल, लाॅज, रेस्त्रां यहां खुल सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें