फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: जंगल में बनाता था अवैध हथियार, इंदौर बेचने आ रहा था तभी पुलिस ने पकड़ा, देशी कट्टे व पिस्टल समेत जिंदा कारतूस जब्त

Mon, 20 Dec 2021 04:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

क्राइम ब्रांच ने 55 अवैध हथियार जब्त किए हैं। इनमें उन्नत एवं आधुनिक दर्जे की पिस्टल भी शामिल हैं। इन्हें इंदौर में सप्लाय किया जाना था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
जब्त हथियार देखते पुलिस कमिश्नर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है। पकड़े गए हथियारों में उन्नत एवं आधुनिक दर्जे की पिस्टल भी शामिल हैं। इन्हें इंदौर में सप्लाय किया जाना था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 55 अवैध हथियार जब्त किए हैं जिनमें देशी कट्टे, पिस्टल सहित जिंदा कारतूस शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरगोन जिले के ग्राम सिंगनूर का रहने वाला आरोपी  सिकलीगर जलसिंह पिता संतोष सिंह छाबड़ा (55)  खुद ही हथियार बनाता है और उनको इंदौर में सप्लाय करता है। वह हथियारों को सप्लाय करने इंदौर आ रहा है। इस पर पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची।

देवगुराड़िया बायपास पर पुल के किनारे जालसिंह खड़ा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 देशी पिस्टल , 4 देशी कट्टे एवं 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ केस दर्ज कर थाने लाए जहां पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि देवास केनशंकर पिता सीताराम निवासी हीरापुर, उदयनगर एवं संतोष पिता शंकर निवासी हीरापुर, उदयनगर को हथियार देने जा रहा था। सिंगनूर के जंगल में वह अवैध हथियार बनाता है। पुलिस ने आरोपी द्वारा बताए गए दोनों अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया और उसके बताए स्थान पर सिंगनूल के जंगल से हथियार से जब्त किए। इस तरह आरोपियों से 55 अवैध हथियार जिनमें 41 देशी पिस्टल, 14 देशी कट्टे एवं 11 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों के खिलाफ की गई यह प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई है। आरोपियों ने बताया है कि सिकलीगर ने जंगली जानवरों के शिकार हेतु भी भरमार बंदूक बनाकर दी थी। इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। अब तक कहां-कहां हथियार सप्लाय किए हैं, इस संबंध में भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें