फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: महू के पास जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और आर्मी अधिकारियों ने किया डिफ्यूज

Sat, 27 Nov 2021 04:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महू के आर्मी रेंज में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिंदा बम होने की सूचना मिली। पुलिस और आर्मी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बम को डिफ्यूज किया।
विज्ञापन
इस तरह पड़ा था टैंक भेदी आरएल गन का फायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महू के आर्मी रेंज में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिंदा बम पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस को खबर की गई। पुलिस और आर्मी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बम को डिफ्यूज किया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आर्मी रेंज के पास बड़गोदा क्षेत्र के केलोद गांव में जिंदा बम पड़ा था। एक व्यक्ति यहां से गुजरा तो उसने इसे देखा। बम देखकर वह घबरा गया। उसने पुलिस को सूचना दी। आर्मी के अधिकारियों तक भी सूचना पहुंची। कुछ देर बाद पुलिस और आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम को देखा तो वह जिंदा था। उसे तत्काल डिफ्यूज किया। आर्मी अधिकारियों के अनुसार महू के पास दो आर्मी रेंज हैं। यहां टैंक भेदी आरएल गन के फायर की प्रैक्टिस की जाती है। ये रॉकेट लांचर की तरह होते हैं। यहां प्रैक्टिस होती है। इस दौरान कुछ मिस फायर होते हैं जो वहां गिर जाते हैं। बाद में उनको डिफ्यूज किया जाता है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें