फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से इंदौर में साल की पहली मौत

Sat, 27 Jan 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से इंदौर में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। शनिवार को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला प्रभारी डॉ. आशा पंडित ने बताया कि एच1एन1 संक्रमित महिला ने शहर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह स्थानीय कनाड़िया क्षेत्र की रहने वाली थी।

विज्ञापन


अस्पताल में पिछले 20 दिन से महिला का इलाज चल रहा था। लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। वह स्वाइन फ्लू के अलावा गठिया और डायबिटीज से भी पीड़ित थी। डॉ. पंडित ने बताया कि 1 जनवरी से लेकर अब तक जिले के 18 संदिग्ध मरीजों के नमूने स्वाइन फ्लू की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें शामिल वह 35 वर्षीय महिला ही एच1एन1 संक्रमित पाई गई थी। 

क्या है स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू , इनफ्लुएंजा यानी फ्लू वायरस के अपेक्षाकृत नए स्ट्रेन इनफ्लुएंजा वायरस A से होने वाला इनफेक्शन है। इस वायरस को ही H1N1 कहा जाता है। इसके इनफेक्शन ने 2009 और 10 में महामारी का रूप ले लिया था-लेकिन WHO ने 10 अगस्त 2010 में इस महामारी के खत्म होने का भी ऐलान कर दिया था। अप्रैल 2009 में इसे सबसे पहले मैक्सिको में पहचाना गया था। तब इसे स्वाइन फ्लू इसलिए कहा गया था क्योंकि सुअर में फ्लू फैलाने वाले इनफ्लुएंजा वायरस से ये मिलता-जुलता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें