फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मां के साथ सो रही डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गया, दुष्कर्म के बाद बगीचे में छोड़ा

Wed, 03 Nov 2021 05:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बदमाश बच्ची को उसकी मां के पास से ले गया और बाद में बगीचे में छोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मां के पास सो रही डेढ़ साल की बच्ची को आरोपी उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और वहीं छोड़ दिया। परिजनों ने तलाश की तो करीब दो से तीन किमी दूर बगीचे में बच्ची मिली जो रो रही थी। पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना तीन इमली ब्रिज क्षेत्र की है। यहां एक परिवार झोपड़ी में रहता है। मंगलवार रात को झोपड़ी में मां के साथ डेढ़ साल की बच्ची सोई थी। इसी दौरान कोई आया और बच्ची को मां के पास से उठाकर बगीचे में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन घबरा गए। उसकी तलाश की। इसी बीच बगीचे में बच्ची मिली। पुलिस को खबर की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बच्ची को चोट के निशान भी है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस को शक है कि आरोपी आसपास का ही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें