फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: डॉक्टर से हुई ठगी, सोने के नाम पर दे गए पीतल और ले गए 11 लाख नकद

Wed, 03 Nov 2021 04:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में डॉक्टर के साथ ठगी का मामला सामने आया है। सोने के जेवर की जगह पर पीतल पकड़ा गए। 
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालच कितना बुरा होता है यह तो अक्सर सुना जाता है लेकिन फिर भी लोग समझ नहीं पाते और लालच में आकर अपना सबकुछ गंवा बैठते हैं। पढ़े-लिखे और प्रतिष्ठित लोग तक खुद को नहीं रोक पाते और ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही मामला इंदौर में आया है जहां एक डॉक्टर ने ठगों की बातों में आकर लाखों रुपए गंवा बैठे। 
विज्ञापन


मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। राजमहल कॉलोनी में रहने वाले डॉ. गणेश उदासी ने पुलिस से शिकायत की है। डॉक्टर का चमेलीदेवी नाम से क्लीनिक है। पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले क्लीनिक पर तीन लडक़े आए थे। एक को बीमार बताया और तीन दिन तक इलाज के लिए आते रहे। इलाज के दौरान डॉक्टर से नजदीकियां बढ़ी तो एक दिन एक लडक़े ने कहा कि हमारे पास रुपए नहीं है लेकिन कुछ पुराने आभूषण रखे हैं। आप उनको बिकवा दो तो रुपए की व्यवस्था हो जाएगी। डॉक्टर उसकी बात में आ गया। रुपयों की जरुरत पूछी और खुद के पास रखे रुपए दे दिए। बाद में ठगों ने अपने पास रखा सामान डॉक्टर को दिया और बदले में डॉक्टर से करीब 40 तोला सोना और 11 लाख रुपए नकद ले लिए।

आभूषणों पर थी सोने की पॉलिश
डॉक्टर से सोना और रुपए लेने के बाद जाते जाते डॉक्टर से कहा कि हमारे आभूषण बेचने के बाद आपका सोना आपको दे देंगे। डॉक्टर को भरोसा था इसलिए वह निश्चिंत हो गया और उसे लगा कि अच्छा काम हो गया है लेकिन कुछ ही देर में डॉक्टर की खुशी काफूर हो गई और असलियत पता चली। जब डॉक्टर ने अपने परिचित को आभूषण दिखाए तो पता चला कि वह सोना नहीं पीतल है। आरोपियों ने पीतल के आभूषणों पर सोने की पॉलिश करवा रखी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन आरोपी कौन थे, कहां से आए थे, क्या करते हैं इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें