ट्रैफिक सुधार के मद्देनजर इंदौर के दो सबसे व्यस्त मार्गों पर नया प्रयोग किया जा रहा है। सोमवार से इंदौर के एमजी रोड और जवाहर मार्ग को वन-वे किया जा रहा है। एमजी रोड पर बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की तरफ की दिशा में वाहन जा सकेंगे।
जवाहर मार्ग के राजमोहल्ला से नंदलालपुरा तक के 1.8 किमी लंबे हिस्से और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें के हिस्से को ही वन-वे हो किया जा रहा है। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा छोटी सड़कें जुड़ी है और दस बड़े चौराहे है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दोनो मार्गों को 8 जनवरी से वन-वे किया जा रहा है। यातायात को लेकर एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में इस एकांगी मार्ग को लेकर चर्चा हुई थी। दोनों प्रमुख मार्गों के कुछ हिस्से को ही वन-वे कर ट्रैफिक में होने वाले बदलाव को देखा जाएगा।
आपको बता दे कि सुबह और शाम के समय दोनो मार्गों पर सबसे ज्यादा यातायात रहता है। गुरुद्वारा चौराहा पर वाहनों की कतार लगी रहती है। पिछले साल एमजी रोड के बड़ा गणपति से कृष्णपुरा ब्रिज तक के हिस्से को नगर निगम ने चौड़ा किया है।