फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: लोकायुक्त पुलिस ने तीन को रिश्वत लेते पकड़ा, सहायता राशि डालने व आधार आईडी बनाने के लिए मांगे रुपये

Wed, 24 May 2023 08:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है दो अलग विभागों के तीन कर्मचारी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत मामले में तीन गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर में इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग विभाग के तीन अधिकारी-कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इंदौर लोकायुक्त की टीम तीनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पहले मामले में आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू जयंत चौधरी को ऑफिस में ही रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जयंत चौधरी ने शिकायतकर्ता अर्जुन पदने से 2 लाख की सहायता राशि डालने के एवज में 15 हजार मांगे थे। इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त से की गई। आज पांच हजार की पहली किश्त देते समय बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में सीएससी प्रभारी अंकित वर्मा और उसके साथी ने शिकायतकर्ता जिया उलहक अंसारी से आधार आईडी बनाने के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी थी। हर माह 10 हजार देने की मांग थी। पहली किश्त के एवज में 30 हजार की रिश्वत देते इंदौर लोकायुक्त की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने तीनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें