पंचमहाभूत आध्यात्मिक यात्रा के तहत इंदौर के कृष्णा गुरुजी ने कांचीपुरम स्थित श्री कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्यजी से मुलाकात की। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘कलियुग पुराण’ और तिरंगा दुपट्टा भेंट किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंचमहाभूत आध्यात्मिक यात्रा के अंतर्गत इंदौर के आध्यात्मिक चिंतक एवं ‘कलियुग पुराण’ के लेखक कृष्णकांत मिश्रा (कृष्णा गुरुजी) ने शनिवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्री कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्यजी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कृष्णा गुरुजी ने राष्ट्र गौरव के प्रतीक स्वरूप तिरंगा दुपट्टा एवं अपनी लिखित पुस्तक ‘कलियुग पुराण’ सादर भेंट की। शंकराचार्यजी ने पुस्तक स्वीकार करते हुए संबंधित स्वामीजी से विस्तृत चर्चा करने का मार्गदर्शन दिया।
कृष्णा गुरुजी ने स्वामीजी से भेंट कर अपने आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ ‘कलियुग पुराण’ के उद्देश्य और सनातन धर्म की वर्तमान युग में व्यावहारिक प्रासंगिकता से अवगत कराया। इस दौरान गुरुकुल में वेदों का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का संकल्प भी लिया गया। कृष्णा गुरुजी ने कहा कि सनातन धर्म के ज्ञान को वर्तमान पीढ़ी तक सरल, तार्किक एवं व्यावहारिक रूप में पहुंचाना समय की आवश्यकता है। राष्ट्रभाव और मानव कल्याण ही आध्यात्मिकता का मूल उद्देश्य होना चाहिए। पीठ की मर्यादा के अनुरूप इस मुलाकात के दौरान छायाचित्र नहीं लिए गए।