फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना: नलखेड़ा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, आमने-सामने की टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़े

Sat, 28 Nov 2026 07:36 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मधुसूदनगढ़ इलाके में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतकों में से तीन की पहचान हो चुकी है, जबकि चौथे युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
गुना में दर्दनाक हादसा 4 युवकों की मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की दोपहर मधुसूदनगढ़ इलाके के लिए काली दोपहर बन गई। लटेरी-सुठालिया रोड पर नलखेड़ा पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर दूर तक मलबा बिखर गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के गांवों में मातम पसर गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 3:30 बजे हुआ। एक बाइक मधुसूदनगढ़ से सुठालिया की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी बाइक सुठालिया से मधुसूदनगढ़ की तरफ आ रही थी। जैसे ही दोनों बाइकें नलखेड़ा पुलिया के पास पहुंचीं, अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत मधुसूदनगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े शवों को मधुसूदनगढ़ अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  शहडोल: स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों को सताता है हाथियों का डर, जंगल के रास्ते घर लौटने की मजबूरी

हादसे में जान गंवाने वाले चार में से तीन युवकों की पहचान हो गई है। मृतकों में भगवान सिंह सिलावट, महेश पुत्र शंभू चौरसिया और बृजेश यादव शामिल हैं। भगवान सिंह और शंभू विदिशा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि बृजेश मधुसूदनगढ़ का निवासी था। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि हादसे को लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें